बजट को लेकर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। बैठक से पहले CII ने वित्त मंत्रालय से डिमांड बढ़ाने पर फोकस करने की मांग की है। सीएनबीसी-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में CII के प्रेसिडेंट विक्रम किर्लोसकर ने कहा कि सरकार वित्तीय घाटे की चिंता छोड़कर खर्च बढ़ाने पर जोर दे। सरकार मंदी को से निकलने के लिए खर्च बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा इनकम टैक्स को घटाने पर भी विचार किया जाना चाहिए।

विक्रम किर्लोसकर का मानना है कि सप्लाई बढ़ाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिना मांग के इंडस्ट्री निवेश करेगी तो घाटा बढ़ेगा। इंडस्ट्री के लिए लिक्विडटी की समस्या है। ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी मंदी का साया है। BS-IV से BS-VI करने में निवेश खर्च बढ़ा है। उपभोक्ता को भरोसा होना चाहिए और ये भरोसा बढ़ाने के लिए कोशिश की जानी चाहिए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।