Get App

समझें टैक्स और सरचार्ज का जंजाल

क्या आपने कभी जाना है कि आपका पैसा जो टैक्स के रूप में आप सरकार को देते हैं वो खर्च कहां होता है!

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2016 पर 5:45 PM
समझें टैक्स और सरचार्ज का जंजाल

सीएनबीसी-आवाज़ ने बजट के लिए एक खास सीरीज शुरू की है। जिसमें सरकार से मांगा जाएगा आपके एक-एक पाई का हिसाब। बजट आने ही वाला है। आवाज़ पर अलग अलग प्रोग्राम आ रहे हैं जिनमें सेक्टर की, इंडस्ट्री की मांग हैं, उनके सुझाव हैं। लेकिन आवाज़ ये खास पेशकश सिर्फ आपके लिए है, आप जो टैक्सपेयर हैं। लेकिन क्या आपने कभी जाना है कि आपका पैसा जो टैक्स के रूप में आप सरकार को देते हैं वो खर्च कहां होता है। और क्या ये जानने का हक आपको नहीं है कि आपका पैसा सही जगह लग रहा है या नहीं।

आवाज यही सवाल उठा रहा है अपनी मुहिम - मेरे टैक्स का हिसाब दो में। इस कैंपेन में आवाज़ साथ जुड़ा है transformiti। ये एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जो इस बात की कोशिश कर रहा है कि सरकार ज्यादा जिम्मेदारी से पैसे का खर्च करे और लोग हक से ये पूछें कि उनका पैसा कहां जा रहा है, उससे हमें क्या मिल रहा है।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें