बजट में सिर्फ 2 दिन बाकी रह गए हैं और CNBC-आवाज़ पर हम लगातार बाजार और इंडस्ट्री के दिग्गजों से उनकी बजट उम्मीदों पर चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हमारे साथ मौजूद हैं BIOCON की CMD किरण मजूमदार शॉ।

Pharma सेक्टर की बजट अपेक्षाओं पर बात करते हुए किरण मजूमदार शॉ का कहना है कि सरकार का इस बजट में Investments को बढ़ावा देने पर फोकस होना चाहिए।
Exports, Consumption और नौकरियां बढ़ाने की जरूरत है। सरकार को Green Field, Brown Field प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा। बजट में Corporate Tax घटाना चाहिए। सरकार को हर सेक्टर पर फोकस करना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को गंभीर बीमारियों और कैंसर की दवाओं पर GST खत्म करना चाहिए। Pharma सेक्टर को GST में राहत मिलनी चाहिए। GST खत्म होने से लोगों को फायदा होगा।
Pharma सेक्टर में निवेश पर बात करते हुए किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि Pharma सेक्टर में निवेश के लिए सरकार को राहत देनी चाहिए क्योंकि Pharma सेक्टर में ओर भी सुधार की जरुरत है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।