Get App

बजट से पहले कैसा है कॉरपोरेट्स का मूड

पोल में ज्यादातर सीईओ से माना है कि अगले साल ग्रोथ 7-8 फीसदी के बीच रह सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2017 पर 4:04 PM
बजट से पहले कैसा है कॉरपोरेट्स का मूड

जानी-मानी लीगल एडवाइजरी कंपनी बीएमआर एडवाइजर्स ने कॉरपोरेट इंडिया के सीईओ के बीच एक पोल कराया है और बजट से पहले इंडस्ट्री का मूड जानने की कोशिश की है। पोल में ज्यादातर सीईओ से माना है कि अगले साल ग्रोथ 7-8 फीसदी के बीच रह सकती है। वहीं ज्यादातर लोगों का ये भी मानना है कि जीएसटी से ग्रोथ को भी रफ्तार मिलेगी। इस पोल में शामिल 32 फीसदी सीईओ का मानना है कि अगले साल ग्रोथ 7 फीसदी के नीचे रह सकती है। वहीं 4 फीसदी का मानना है कि ग्रोथ 8 फीसदी से ज्यादा रह सकती है।

पोल में शामिल 79 फीसदी सीईओ का मानना है कि जीएसटी से ग्रोथ को सहारा मिलेगा। जबकि 12 फीसदी सीईओ ऐसे हैं जिनका मानना है कि जीएसटी से ग्रोथ को कोई सहारा नहीं मिलेगा। जबकि 9 फीसदी की इस पर कोई पक्की राय नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें