Get App

Budget 2022 में सरकार बढ़ा सकती है इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला खर्च, ग्रोथ पर होगा फोकस- अजीत मिश्रा

अजित मिश्रा ने कहा कि अगर आप 25-30 साल के आयु वर्ग में आते हैं तो अपने निवेश का बड़ा हिस्सा इक्विटी में लगाएं। उदाहरण के लिए आप अपने निवेश का 60-65 फीसदी हिस्सा क्वालिटी लॉर्जकैप में लगा सकते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 3:12 PM
Budget 2022 में सरकार बढ़ा सकती है इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला खर्च, ग्रोथ पर होगा फोकस- अजीत मिश्रा
अजीत मिश्रा ने कहा कि अच्छे वैल्यूएशन वाले अच्छे आईपीओ में ही पैसे लगाएं। आईपीओ में लिस्टिंग गेन पर फोकस ना करके लंबी अवधि के गेन को ध्यान में रखकर निवेश करें।

बाजार की दशा-दिशा, इकोनॉमी और आगामी बजट पर Religare Broking के वीपी रिसर्च अजित मिश्रा ने मनीकंट्रोल से एक लंबी बातचीत की। यहां हम आपको इस बातचीत अंश दे रहे हैं। इस बातचीत में अजित मिश्रा ने कहा कि अगर आप 25-30 वर्ष के आयु वर्ग में आते हैं तो आपको अपने निवेश का एक बड़ा हिस्सा इक्विटीज में लगाना चाहिए और बाकी बचा हिस्सा दूसरे एसेट क्लास में लगाना चाहिए।

यूनियन बजट 2022 पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटे की जटिल स्थित और विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने में हो रही देरी को देखते हुए हमें इस बात की बहुत बड़ी उम्मीद नहीं है कि सरकार आने वाले बजट में कोई बहुत बड़ा पॉपुलिस्ट रुख अपनाएगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या रिकॉर्ड हाई से करीब 10 फीसदी टूटने के बाद यह बाजार में निवेश करने का सही समय है तो उन्होंने कहा कि जोरदार बढ़त के बाद बाजार में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले 2 साल में हमें कोई बड़ा करेक्शन आता नहीं दिखा है। कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों ने प्रतिबंधों का एलान कर दिया है जिससे बाजार सेंटिमेंट को चोट लग सकती है। इसी समय दुनिया के तमाम बड़े देशों द्वारा मौद्रिक नीतियों में लाई जा रही कड़ाई के चलते भी बाजार पर दबाव बढ़ता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें