GDP Growth: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने देश की आर्थिक सेहत पर एक रिपोर्ट पेश की है जिसके मुताबिक अगले वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी की रियल ग्रोथ करीब 7 फीसदी रह सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज 29 जनवरी को अंतरिम बजट पेश होने से कुछ दिन पहले इस पेश किया। इस साल चुनावी वर्ष होने के नाते 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। हालांकि इस बार नियम में कुछ बदलाव हुआ है और बदलाव ये हुआ है कि चुनावी वर्ष में बजट सत्र से पहले आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं किया जाता रहा है लेकिन इस बार वोट-ऑन अकाउंट आनी अंतरिम बजट पेश होने से दो दिन पहले पेश किया गया है।
