Mutual Fund News: फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड्स का पैसा लॉर्ज, मिड, स्मॉल और माइक्रो-कैप स्टॉक्स में लगाया जाता है। फंड मैनेजर मार्केट की चाल के अपने कैलकुलेशन के हिसाब से इन चार क्लास में पैसों को बांटकर निवेश करते हैं। ये फंड मैनेजर किन शेयरों को चुन रहे हैं, इस पर निवेशकों की निगाहें लगी रहती हैं क्योंकि इनके हिसाब से ही म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न निर्भर करता है। यहां ऐसे कुछ माइक्रोकैप स्टॉक्स की जानकारी दी जा रही है जिन्हें दिसंबर 2023 तिमाही में 38 फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने अपने में शामिल किया है। ये आंकड़े ACEMF पर उपलब्ध डेटा से लिए हैं।
मार्केट कैप के हिसाब से 971वें स्थान पर काबिज यह शेयर अब तीन नए फ्लेक्सी-कैप फंड्स में शामिल हुआ है। यह शेयर बड़ौदा बीएनबी पारिबास फ्लेक्सी कैप और ICICI प्रू फ्लेक्सीकैप जैसी स्कीमों में शामिल है।
मार्केट कैप के हिसाब से यह 777वें स्थान पर है। इसे 3 फ्लेक्सी कैप फंड्स ने अपने से जोड़ा है। यह शेयर HSBC फ्लेक्सी कैप और ICICI प्रू फ्लेक्सीकैप में शामिल है।
मार्केट कैप के हिसाब से आईडियाफोर्ज टेक 700वें स्थान पर है। इसे तीन नए फ्लेक्सी कैप फंड्स ने खुद से जोड़ा है। यह मिरे एसेट फ्लेक्सी कैप और नवी फ्लेक्सी कैप जैसे फंड में शामिल है।
India Shelter Finance Corporation
मार्केट कैप के हिसाब से इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन 589वें स्थान पर है। इसे भी 3 फ्लेक्सी कैप फंड्स ने अब शामिल किया है। यह निप्पन इंडिया फ्लेक्सी कैप और क्वांट फ्लेक्सी कैप इत्यादि में शामिल है।
मार्केट कैप के हिसाब से अरमान फाइनेंशियल सर्विसेज 952वें स्थान पर है। यह शेयर हाल ही में दो फ्लेक्सी कैप फंड्स में शामिल हुआ है। यह शेयर सुंदरम फ्लेक्सी कैप और WOC फ्लेक्सी कैप जैसे फंड्स में है।
आजाद इंजीनियरिंग मार्केट कैप के हिसाब स 682वें स्थान पर है। इसे हाल ही में दो फ्लेक्सी कैप फंड्स में शामिल किया गया है। यह शेयर ICICI प्रू फ्लेक्सीकैप और जेएम फ्लेक्सीकैप में शामिल है।
साई सिल्क्स (कालामंदिर) मार्केट कैप के हिसाब से 677वें स्थान पर है। यह शेयर हाल ही में 2 फ्लेक्सी कैप फंड्स से जुड़ा है। साई सिल्क्स ICICI प्रू फ्लेक्सीकैप और WOC फ्लेक्सी कैप में शामिल है।
मार्केट कैप के हिसाब से अरविंद फैशंस 631वें स्थान पर है। अभी हाल ही में यह 2 फ्लेक्सी कैप फंड्स में जुड़ा है। यह शेयर एलआईसी म्यूचुअल फंड फ्लेक्सी कैप औऱ WOC फ्लेक्सी कैप में शामिल है।
Netweb Technologies India
मार्केट कैप के हिसाब से नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया 615वें स्थान पर है। इसे हाल ही में 2 फ्लेक्सी-कैप फंड्स में शामिल किया गया है। यह शेयर 360 वन फ्लेक्सीकैप और इनवेस्को इंडिया फ्लेक्सी कैप में है।
थॉमस कुक (इंडिया) का शेयर मार्केट कैप के हिसाब से 586वें स्थान पर है। इसे 2 फ्लेक्सी कैप फंड्स में शामिल किया गया है। यह शेयर आईटीआई फ्लेक्सी कैप और जेएम फ्लेक्सीकैप में है।
मार्केट कैप के हिसाब से यह 577वें स्थान पर है। इसे दो फ्लेक्सी कैप फंड्स ने अपने में शामिल किया है। सीएसबी बैंक का शेयर बड़ौदा बीएनपी पारिबास फ्लेक्सी कैप और WOC फ्लेक्सी कैप में शामिल है।
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया मार्केट कैप के हिसाब से 574वें स्थान पर है। इस शेयर को दो और फ्लेक्सी कैप फंड्स ने अपने में शामिल कर लिया है और इन फंड्स में हेलोईस फ्लेक्सी कैप और HSBC फ्लेक्सी कैप शामिल है।
Spandana Sphoorty Financial
मार्केट कैप के हिसाब से स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल 564वें स्थान पर है। इसे 2 फ्लेक्सी कैप फंड्स ने अपने से जोड़ा है। यह शेयर एडलवाइज फ्लेक्सी कैप और जेएम फ्लेक्सीकैप के पास है।
मार्केट कैप के हिसाब से यह 542वें स्थान पर है। इसे दो फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने अपने में शामिल किया है। यह शेयर जेएम फ्लेक्सीकैप और श्रीराम फ्लेक्सी कैप के पास है।