Get App

Interim Budget 2024 : बजट के बाद केमिकल सेक्टर में होगी शानदार कमाई, अभी निवेश करने का मौका

Union Budget 2024 : फर्स्ट कैपिटल फंड के को-फाउंडर अरुण चुलानी ने कहा कि कई सेक्टर में निवेश के लिए अच्छी संभावना दिख रही है। लेकिन, केमिकल सेक्टर ज्यादा अच्छा दिख रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कई केमिकल कंपनियों के स्टॉक्स की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे आ गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 1:52 PM
Interim Budget 2024 : बजट के बाद केमिकल सेक्टर में होगी शानदार कमाई, अभी निवेश करने का मौका
Budget 2024 : चुलानी ने कहा कि इनफ्लेशन को लेकर चिंता बनी हुई है। उधर, चीन की इकोनॉमी में अब भी सुस्ती दिख रही है। जियोपॉलिटिकल मसलों के जल्द समाधान की उम्मीद नहीं दिख रही। लेकिन, कॉर्पोरेट इंडिया के लिए संभावनाएं अच्छी बनी हुई हैं।

Interim Budget 2024 : केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश होने में दो दिन का समय बचा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा, लेकिन इससे इकोनॉमी के कई सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में इनवेस्टर्स यह जानना चाहते हैं कि अभी कहां निवेश करने पर होगी मोटी कमाई? इस सवाल का जवाब जानने के लिए मनीकंट्रोल ने फर्स्ट कैपिटल फंड के को-फाउंडर अरुण चुलानी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद कम है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके जुलाई में आने की उम्मीद है।

बाजार में अनुशासन बनाए रखने से बनेगा मुनाफा

चुलानी ने कहा कि कई सेक्टर में निवेश के लिए अच्छी संभावना दिख रही है। लेकिन, केमिकल सेक्टर ज्यादा अच्छा दिख रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कई केमिकल कंपनियों के स्टॉक्स की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे आ गई हैं। इसकी वजह केमिकल की कीमतों में आई नरमी है। हालांकि, निवेशक को समझने की जरूरत है कि अब बाजार में आसानी से पैसे बनाने का समय खत्म हो गया है। अब बाजार में अनुशासन बनाए रखना होगा। बाजार में आगे करेक्शन आ सकता है। यह करेक्शन मार्केट के लिए कंसॉलिडेशन होगा।

यह भी पढ़ें : Interim Budget Expectations 2024 Live

सब समाचार

+ और भी पढ़ें