Budget 2024 : बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच, CISF के 140 जवानों की टुकड़ी तैनात

Union Budget 2024 : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट दिन में 11 बजे पेश करेंगी। इससे पहले संसद की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के 140 जवानों की एक टुकड़ी अलग से तैनात की गई है

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : स्टाफ सहित संसद परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों को फोटो और वीडियो नहीं बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Interim Budget 2024 : संसद का बजट सत्र शुरू होने में सिर्फ एक दिन बचा है। इससे पहले संसद के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। 31 जनवरी को संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा। वित्तमंत्री दिन में 11 बजे अपना बजट पेश करेंगी। इससे पहले संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कुछ लोगों ने सेंध लगाई थी। इसलिए बजट सत्र के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बजट 2024 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश होगा

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बजट सत्र की शुरुआत से पहले ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 140 जवानों की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। संसद की नई और पुरानी दोनों इमारतों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई परतों वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। दर्जनों सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। संसद परिसर में आने वाले स्टाफ सहित दूसरे लोगों को भी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। बगैर पास किसी को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।


यह भी पढ़ें : Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी और कस्टम ड्यूटी में रियायत चाहती है स्पेस टेक इंडस्ट्री

संसद परिसर में फोटो और वीडियो नहीं बनाने के निर्देश

स्टाफ सहित आने वाले सभी लोगों को संसद परिसर में फोटो और वीडियो नहीं बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिसंबर में संसद की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के बाद सरकार किसी तरह की चूक नहीं चाहती है। पूरे बजट सत्र के दौरान संसद बहुस्तरीय परतों वाली सुरक्षा में रहेगी। बजट को लेकर खास सुरक्षा बरती जा रही है। बजट की पूरी प्रक्रिया बहुत गोपनीय रहती है। वित्तमंत्री के लोकसभा में बजट पेश करने तक इसके डॉक्युमेंट्स को बहुत ही गोपनीय माना जाता है।

यह भी पढ़ें : Interim Budget Expectations 2024 Live: देश के ये वित्त मंत्री नहीं पेश कर पाए बजट, जानिए वजह

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।