Interim Budget 2024: हमने 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव और इस मौके पर दिवाली जैसी खुशियां देखी। अब निगाहें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पर हैं। लोग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से टैक्स में थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे हैं। लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं। इसलिए 1 फरवरी को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होगा। अंतरिम बजट सरकार के आय और व्यय को चुनाव के बाद नई सरकार के कामकाज संभालने तक के लिए एक अस्थायी उपाय है। उसके बाद, नई चुनी गई सरकार पूरे वित्त वर्ष के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी।
