Get App

बजट से पहले जानिए अभी क्या हैं इनकम टैक्स स्लैब और रेट्स

Union Budget 2024: अभी इनकम टैक्स की नई और पुरानी दो रीजीम उपलब्ध हैं। टैक्सपेयर इनमें से किसी एक का इस्तेमाल करता है। इनकम टैक्स की नई रीजीम में टैक्स के रेट्स कम हैं। लेकिन, डिडक्शन और एग्जेम्प्शन के फायदे नहीं मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 7:15 AM
बजट से पहले जानिए अभी क्या हैं इनकम टैक्स स्लैब और रेट्स
Budget 2024: नई टैक्स रीजीम में सालाना 7 लाख रुपये तक की इनकम पर रिबेट मिलता है। इससे टैक्स लायबिलिटी जीरो हो जाती है।

Interim Budget 2024: यूनियन बजट (Union Budget) पेश होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी (गुरुवार) को दिन में 11 बजे यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इससे काफी उम्मीदें हैं। 2019 के अंतरिम बजट में सरकार ने टैक्सपेयर्स के लिए बड़े ऐलान किए थे। इस बार भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण टैक्सपेयर्स को राहत दे सकती हैं। वह क्या राहत देती हैं, इसका पता उनके बजट भाषण से चलेगा। इससे पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि अभी इनकम टैक्स के स्लैब्स और रेट्स क्या हैं।

अभी टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स की दो रीजीम हैं

साल 2020 में सरकार ने इनकम टैक्स की नई रीजीम का ऐलान किया था। तब से इनकम टैक्स की दो रीजीम-नई और पुरानी उपलब्ध हैं। टैक्सपेयर्स इनमें से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकम टैक्स की नई रीजीम में टैक्स के रेट्स कम हैं। लेकिन, डिडक्शन और एग्जेम्प्शन नहीं मिलते हैं। उधर, इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में टैक्सपेयर्स को डिडक्शन और एग्जेम्प्शन मिलते हैं। लेकिन, इसमें टैक्स के रेट्स अपेक्षाकृत ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें: Interim Budget 2024 Expectations Live

सब समाचार

+ और भी पढ़ें