Get App

Interim Budget 2024: किन उपायों से दूर हो सकेगा कृषि और किसानों का दुख-दर्द?

Interim Budget 2024: 2019 के अंतरिम बजट में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' स्कीम का ऐलान किया गया था और इसे दिसंबर 2018 से ही लागू कर दिया गया था। बड़ी संख्या में किसानों को पीएम किसान की पहली किस्त का भुगतान 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले किया गया था। क्या इस बार भी इस तरह का ऐलान किया जा सकता है?

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 10:44 PM
Interim Budget 2024: किन उपायों से दूर हो सकेगा कृषि और किसानों का दुख-दर्द?
Interim Budget 2024: कृषि क्षेत्र की प्राथमिकता हरित क्रांति वाले इलाकों में मिट्टी और जल संसाधनों को बचाना भी है।

Interim Budget 2024: अंतरिम बजट में आम तौर पर अहम घोषणाएं नहीं होती हैं। हालांकि, 2019 का अंतरिम बजट इस मायने में अलग था। चुनाव से पहले ठीक पेश किए इस बजट में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' स्कीम का ऐलान किया गया था और इसे दिसंबर 2018 से ही लागू कर दिया गया था। बड़ी संख्या में किसानों को पीएम किसान की पहली किस्त का भुगतान 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले किया गया था। क्या इस बार भी इस तरह का ऐलान किया जा सकता है?

वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के दौरान इकोनॉमी में एग्रीकल्चर और इससे जुड़े सेक्टरों के ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) की हिस्सेदारी क्रमशः 20.3 पर्सेंट और 19 पर्सेंट रही। वित्त वर्ष 2022-23 में जहां इकोनॉमी में बाकी सभी सेक्टरों के योगदान में बढ़ोतरी हुई, वहीं कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी घटकर 18.3 पर्सेंट हो गई। ज्यादातर किसानों के पास जमीन कम है और सिर्फ खेती पर निर्भर रहने वाले लोगों की इनकम बेहद सीमित है। यहां तक कई छोटे और सीमांत किसानों को गुजारा करने के लिए मजदूरी तक करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में अंतरिम बजट में कुछ ऐसा करने की जरूरत है, ताकि आने वाले बजट को बेहतर दिशा दी जा सके।

अंतरिम बजट के लिए कृषि से जुड़ी थीम

मेरे हिसाब से अंतरिम बजट में तीन प्रमुख थीम का ध्यान रखना जरूरी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें