अल्फाबेट की कंपनी गूगल ने इस साल कई देशों में कर्मचारियों के लिए 'वॉलंटरी एग्जिट' (अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने) के ऑफर का विस्तार किया है। कंपनी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) पर हो रहे भारी खर्च के बीच बढ़ती लागत को नियंत्रित करना चाहती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल का कहना है कि उसने जून में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में कुछ कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट पैकेज देने शुरू किए।
