Get App

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े एलान संभव

1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सरकार रेल, रोड जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर खास फोकस सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2019 पर 12:55 PM
बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े एलान संभव

1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सरकार रेल, रोड जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर खास फोकस सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इन सेक्टर पर खर्च होने वाली रकम में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में इंफ्रा सेक्टर पर खास फोकस रह सकता है। बजट में रेल, रोड, हाईवे पर जोर रहने वाला है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। इंफ्रा खर्च में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी मुमिकन है। चुनावी महीने में इंफ्रा रफ्तार तेज रखने की कवायद तेज रहने की पूरी संभावना है। सबंधित मंत्रालयों से अब तक के खर्च का ब्यौरा मांगा गया है। पीएमओ में इंफ्रा सेक्टर के लक्ष्य की समीक्षा की गई है। बता दें कि पिछले साल इंफ्रा रकम में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें