Get App

बजट को लेकर वित्त मंत्री आज से शुरू करेंगी प्री-बजट मीटिंग

प्री-बजट मीटिंग 16 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। सभी मीटिंग्स की अध्यक्षता वित्त मंत्री करेंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 12:53 PM
बजट को लेकर वित्त मंत्री आज से शुरू करेंगी प्री-बजट मीटिंग

फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए आम बजट अगले साल फरवरी में पेश होगा। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर तैयारी करनी शुरु कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सोमवार 16 दिसंबर से प्री-बजट मीटिंग करेंगी। जिसमें वो इंडस्ट्री, सर्विस, बिजनेस, एग्रीकलचर सेक्टर और इकोनॉमिस्ट के साथ मीटिंग करेंगी और प्रोत्साहन के लिए सुझाव मांगेंगी। सभी मीटिंग्स की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। 

1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। जिसमें 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किए जाएंगे। 2015-16 के बाद यह पहली बार होगा जब शनिवार को बजट पेश किया जाएगा। अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में कई तरह की रियायतों की घोषणा कर सकती हैं। सीतारमण का यह दूसरा बजट होगा।

इकोनॉमिक स्लोडाउन को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बजट काफी अहम माना जा रहा है।

आज से शुरु होने वाली पहली मीटिंग में स्टार्टअप्स (Startups), फिनटेक (Fintech) और डिजिटल सेक्टर (Digital Sector) से जुड़े लोगों के साथ चर्चा होगी। वहीं दूसरे पार्ट में फाइनेंशियल सेक्टर (Financial Sector)और कैपिटल मार्केट (Capital Market) के  लोगों के साथ चर्चा होगी। ये प्री-बजट मीटिंग 16 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें