Get App

बजट के दिन डीलर्स ने पीएसयू और बैंकिंग शेयर में कराई खरीदारी, कम समय में मिलेगा बड़ा मुनाफा

CONCOR पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस सरकारी कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह है। इसमें लक्ष्य के रूप में 950-975 के स्तर देखने को मिलेंगे। आज घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है

Yatin Motaअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 5:07 PM
बजट के दिन डीलर्स ने पीएसयू और बैंकिंग शेयर में कराई खरीदारी, कम समय में मिलेगा बड़ा मुनाफा
RBL Bank पर डीलर्स अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह दी। डीलर्स का कहना है कि इसमें 270-273 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है

Budget 2024-  वित्तीय घाटा कम करने के ऐलान से सरकारी बैंकों में बहार देखने को मिली। FY26 तक वित्तीय घाटा 4.5% रखने का टार्गेट रखा गया है। निफ्टी PSU इंडेक्स 2% से ज्यादा उछला। घरेलू बॉन्ड यील्ड भी 7% के नीचे आई। उधर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मिडकैप में बिकवाली बढ़ी। मिडिल क्लास का अपना घर का सपना पूरा होगा। FM ने नई स्कीम लॉन्च करने का ऐलान किया। किराए, झुग्गी और अवैध कॉलोनियों में रहने वालों को फायदा होगा। गरीबों के लिए 5 साल 2 करोड़ नए घर बनेंगे। बजट में इंफ्रा डेवलपमेंट को बड़ा पुश मिला। कैपेक्स 11 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया गया। तीन नए रेलवे कोरिडोर बनेंगे। 40 हजार रेल डिब्बे वंदे भारत में जोड़े जाएंगे। FY25 में डिफेंस खर्च लक्ष्य 6.20 लाख करोड़ किया गया। इस बीच आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली। आज डीलर्स ने कॉनकोर और आरबीएल बैंक के शेयर में खरीदारी करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस सरकारी कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह है। इसमें लक्ष्य के रूप में 950-975 के स्तर देखने को मिलेंगे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की घोषणा से कंपनी को फायदा होगा। घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है।

बजट में OMC को 15,000 करोड़ रुपये का कैपिटल सपोर्ट, बीपीसीएल, गेल, आईओसी से शेयर 2% तक चढ़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें