बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के साथ अहम बैठक की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह समेत वाणिज्य मंत्री, पीयूष गोयल, ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी मौजूद रहे। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक इस बार प्रधानमंत्री मोदी खुद बजट के लिए ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं।
इस बैठक में इकोनॉमी की सेहत पर मंथन चल रहा है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह समेत वाणिज्य मंत्री, पीयूष गोयल, ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी मौजूद है। इसके अलावा कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा फाइनेंस सेक्रेटरी राजीव कुमार के साथ रेवेन्यु सेक्रेटरी अजयभूषण पांडेय भी मौजूद रहें। बैठक में कुल 39 अर्थशास्त्री और 36 सरकारी अधिकारी इस शामिल हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
