वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी, बजट की छपाई शुरू

अंतरिम बजट 2019 की प्रिंटिंग शुरू करने से पहले आज वित्त मंत्रालय में परंपरागत हलवा सेरेमनी हुई।

अपडेटेड Jan 21, 2019 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अंतरिम बजट 2019 की प्रिंटिंग शुरू करने से पहले आज वित्त मंत्रालय में परंपरागत हलवा सेरेमनी हुई। वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल, आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग और सड़क परिवहन राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने इसमें हिस्सा लिया। वित्त मंत्री इलाज के सिलसिले में अमेरिका में हैं इसलिए वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए। परंपरा के मुताबिक एक बड़ी सी कड़ाही में हलवा तैयार किया गया और इसे वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों के बीच बांटा गया। आपको बता दें कि हलवा सेरेमनी के बाद बजट से जुड़े तमाम कर्मचारी लॉक रहते हैं। ये तमाम कर्मचारी अब बजट पेश किए जाने तक बजट प्रिंटिंग प्रेस में ही रहेंगे।

आपको ये खबर भी बता दें कि पहली फरवरी को बजट वित्त मंत्री अरुण जेटली ही पेश करेंगे। वित्त मंत्रालय ने इस खबर का खंडन किया है कि तबीयत खराब होने की वजह से वित्त मंत्री इस बार बजट पेश नहीं कर पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।