अंतरिम बजट 2019 की प्रिंटिंग शुरू करने से पहले आज वित्त मंत्रालय में परंपरागत हलवा सेरेमनी हुई। वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल, आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग और सड़क परिवहन राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने इसमें हिस्सा लिया। वित्त मंत्री इलाज के सिलसिले में अमेरिका में हैं इसलिए वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए। परंपरा के मुताबिक एक बड़ी सी कड़ाही में हलवा तैयार किया गया और इसे वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों के बीच बांटा गया। आपको बता दें कि हलवा सेरेमनी के बाद बजट से जुड़े तमाम कर्मचारी लॉक रहते हैं। ये तमाम कर्मचारी अब बजट पेश किए जाने तक बजट प्रिंटिंग प्रेस में ही रहेंगे।
