इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिले बढ़ावा: डिक्सन टेक्नोलॉजीज

अतुल लाल का कहना है कि इस बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलना चाहिए।

अपडेटेड Jun 17, 2019 पर 1:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर हम चर्चा कर रहे हैं। आज इस कड़ी में हम इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की बात करेंगे। सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत में शामिल है Dixon Technologies के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल लाल।

इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को बजट से क्या उम्मीदें है इसपर बात करते हुए अतुल लाल का कहना है कि इस बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलना चाहिए क्योंकि इस इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को जमीन अधिग्रहण, श्रम कानून को आसान बनाना होगा। ट्रेड वॉर की वजह से एक्सपोर्ट बढ़ाने का मौका है। सरकार को स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।