Railways Budget 2023: अब रेल से सफर करने के लिए आपको सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रेन का सफर मजेदार होने जा रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए दिल खोलकर पैसे दिए हैं। अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए उन्होंने 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि यह फाइनेंशियल 2013-14 के मुकाबले 9 गुना है। पिछले बजट में उन्होंने रेलवे के लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था।
