NBFCs की नकदी संकट को दूर करने के लिए बजट में स्पेशल पर्पज व्हीकल यानि SPV के गठन का ऐलान हो सकता है। सरकार की स्पेशल एंटिटी के जरिए NBFCs की फंडिंग की योजना है। नई एंटिटी का गठन पर्पज व्हीकल के तौर पर होगा। SPV में सरकार अपनी SUUTI की हिस्सेदारी डालेगी। SUUTI की मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन करीब 33000 करोड़ रुपये है। नई एंटिटी वैल्यू का तीन गुना मार्केट से उधार ले सकेगी। ये स्पेशल एंटिटी चुनिंदा NBFCs में निवेश कर सकेगी। इसको NBFCs के बुक वैल्यू का 20 फीसदी निवेश करने की मंजूरी होगी। किन NBFCs में निवेश होगा ये सेलेक्शन RBI करेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
