कोल्डचेन और वेयरहाउसिंग धंधे से जुड़ी कंपनियों के लिए बजट से अच्छी खबर आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में 500 करोड़ रुपये का एक सप्लाई लिंकेज फण्ड बना सकती है। इस फंड का इस्तेमाल बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के लिए होगा। इससे कोल्ड-चेन, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक कंपनियों को फायदा होगा। सरकार का एग्री सेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर जोर है। सरकार कृषि निर्यात बढ़ाने और किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए बड़े कदम उठाएगी।