बजट में टैक्स की दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं, IT सेक्टर पर निगेटिव नजरिया नहीं है सही: सौरभ मुखर्जी

सौरभ मुखर्जी ने बताया कि वे फिलहाल कंस्ट्रक्शन और कैपिटल गुड्स में निवेश नहीं कर रहे हैं। FMCG की वॉल्यूम ग्रोथ काफी कम रही है। हालंकि उनके पोर्टफोलियो में नेस्ले शामिल है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 2:13 PM
सौरभ मुखर्जी का मानना है कि ग्लोबल मंदी की आशंका से बाजार में अनिश्चितता है। मंदी जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। इंडस्ट्री, कारोबारी, टैक्सपेयर्स और एक्सपर्ट्स सभी की बजट से कुछ खास उम्मीदें हैं। बाजार किस तरह की राहत की उम्मीद कर रहा है, इस पर खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े Marcellus Investment Managers के फाउंडर सौरभ मुखर्जी। सौरभ मुखर्जी ने कहा कि बजट में टैक्स की दरें नहीं बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का टैक्स कलेक्शन अच्छा है।

अच्छी कंपनियों में निवेश करते रहें, IT सेक्टर पर निगेटिव नजरिया रखना तर्कसंगत नहीं

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी कंपनियों में निवेश करते रहें। वे IT सेक्टर पर पॉजिटिव है। आईटी कंपनियों ने बेहतर गाइडेंस दिया है। IT सेक्टर में लगातार निवेश कर रहे हैं। सौरभ मुखर्जी की राय है कि IT सेक्टर पर निगेटिव नजरिया रखना तर्कसंगत नहीं है।


 ग्लोबल मंदी की आशंका से बाजार में अनिश्चितता

सौरभ मुखर्जी का मानना है कि ग्लोबल मंदी की आशंका से बाजार में अनिश्चितता है। मंदी जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। भारतीय इकोनॉमी की स्थिति काफी अच्छी है। भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन मजबूत है। भारतीय कंपनियों में प्रॉफिट ग्रोथ बरकरार है। ऐसे में अच्छी कंपनियों में निवेश करते रहें।

JET AIRWAYS CASE: NCLT ने कंपनी ओनरशिप जालान कालरॉक कंसोर्शियम को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी

फिलहाल कंस्ट्रक्शन और कैपिटल गुड्स में निवेश नहीं

इस बातचीत में सौरभ मुखर्जी ने बताया कि वे फिलहाल कंस्ट्रक्शन और कैपिटल गुड्स में निवेश नहीं कर रहे हैं। FMCG की वॉल्यूम ग्रोथ काफी कम रही है। हालंकि उनके पोर्टफोलियो में नेस्ले शामिल है।

इन शेयरों पर है सौरभ मुखर्जी की नजर

सौरभ मुखर्जी को निवेश के नजरिए से NESTLE,INFOSYS,DIVIS LAB,HDBC BANK,DR LAL PATHLAB,Kotak Mah Bk और HDFC Bank पसंद हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।