बढ़ाया जाए टैक्स का दायरा: दीपेन सेठ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपेन सेठ ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस होगा।

अपडेटेड Jan 31, 2019 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कल अंतरिम बजट पेश होने वाला है। इस बजट से बाजार को क्या उम्मीदें हैं इस पर बात करते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपेन सेठ ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस होगा। बजट में ग्रामीण विकास पर फोकस रखने का दबाव है। सरकार को ग्रामीण विकास के लिए फंड आवंटन करना होगा।

दीपेन सेठ का कहना है कि देश में टैक्स का दायरा बढ़ना चाहिए। जीएसटी वसूली लक्ष्य से कम है, बजट में फंड की चुनौती रहेगी। कॉरपोरेट की हालत ठीक नहीं है ऐसे में टैक्स बोझ बढ़ाना मुश्किल है। सरकार को टैक्स वसूली का दायरा बढ़ाना होगा। दीपेन सेठ का मानना है कि कृषि आय पर फिलहाल टैक्स के आसार नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।