देश में छाई आर्थिक सुस्ती और चारो तरफ आलोचनाओं से घिरे पीएम मोदी इस बार के बजट में कोई कसर नही छोड़ना चाहते। लिहाजा पीएम मोदी इस बार का बजट बनाने खुद खास तौर से ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी का बजट इस बार Big & Bold बजट हो सकता है। CNBC-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक परंपरा से हटकर इस बार PM खुद बजट का मसौदा तैयार करने में जुट गए हैं।

सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, इस बार के बजट पर PM मोदी मैराथन बैठकें कर रहे हैं। दिन भर में तकरीबन 10-12 बैठकें होती है। जिस पर हर टॉपिक पर गहन चर्चा की जाती है। जब भी कोई सुझाव आते हैं। तो उस पर विस्तार से  बात करके उसको कैसे लागू किया जाए, इस पर भी खास तौर से ध्यान दिया जा रहा है। आमतौर पर सुझाव बहुत से आते हैं, लेकिन उसे लागू कैसे किया जाए। इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन पीएम मोदी हर सुझाव को सबसे पहले ये प्राथमिकता देते हैं कि जनता के लिए कितना लाभदायक होगा और इसे कैसे लागू कैसे किया जाए।

पीएम मोदी उद्योग जगत के जाने माने लोगों के साथ भी बैठक कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों से पीएम मोदी मिल चुके हैं। बैठकों में कई तरह से ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें हर ग्रुप में 10-12 लोग शामिल होते हैं। एक बैठक 3 घंटे से भी अधिक चलती है। सुबह 9 बजे से शुरू हुईं बैठकें रात 10 बजे तक चलती रहती हैं। 10-12 घटे तक बैठक हो रही है। अब तक पीएम मोदी 12 बड़ी बैठक कर चुके हैं। जिसमें मंत्रि परिषद की अधिक बैठकें हुई हैं। पीएम मोदी तकरीबन 7-8 दिनों से अधिक सक्रिय हो गए हैं। पीएम मोदी प्रत्येक आला अफसर और उस विभाग के मंत्री से लगातार संपर्क में रहते हैं। रात 12 बजे तक पीएम मोदी अफसरों से बातचीत करते रहते हैं। हर एक योजना पर बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए।

पीएम मोदी इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर खास फोकस कर रहे हैं। पीएम मोदी को जो भी सुझाव आए हैं, उसमें यही है कि इन्फ्रास्ट्रकचर में अधिक से अधिक पैसा खर्च किया जाए। पीएम मोदी का जो खास फोकस है वो रोजगार को लेकर है। कुछ सुझाव में रोजगार को लेकर कहा गया है कि जो कंपनियां अधिक रोजगार दो रही हैं उन्हें कुछ रियायत दी जाए। लिहाजा इस बार के बजट में रोजगार को लेकर कोई बड़े एलान होने की उम्मीद जाती जा रही है। जिससे देश में बेरोजगारी को खत्म किया जा सके।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।