Get App

छाता हुआ महंगा लेकिन डायमंड हुआ सस्ता, बजट देख लोगें ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, कहा- हीरा है सदा के लिए

बजट में सरकार ने छाते महंगे हो गए हैं लेकिन डायमंड सस्ता कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2022 पर 1:43 PM
छाता हुआ महंगा लेकिन डायमंड हुआ सस्ता, बजट देख लोगें ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, कहा- हीरा है सदा के लिए
छाता हुआ महंगा लेकिन डायमंड हुआ सस्ता, बजट देख लोगें ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, कहा- हीरा है सदा के लिए

Budget 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस बार बजट में सरकार ने छाते महंगे हो गए हैं लेकिन डायमंड सस्ता कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने पॉलिश्ड डायमंड और जेमस्टोन्स पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी है। इससे डायमंड सस्ते हो गए हैं। सरकार के इस फैसले से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। छाते महंगे होने से लोनों ने इसके मीम्स बनाने शुरू कर दिये।

बजट ये प्रोडक्ट हुए सस्ते और महंगे

बजट में कपड़े, लेदर आइटम (चमड़े के सामान), जेम्स (रत्न वाले पत्थर) और डायमंड, मोबाइल फोन और चार्जर, जूते –चप्पल, कृषि उपकरण और औजार, मेंथा ऑयल, हींग, सेलुलर मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस, कोको बीन्स आदि सस्ते हुए हैं। वहीं, बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल, छाता, नकली गहने, सिंगल/मल्टीपल लाउडस्पीकर्स, ईयरफोन/हेडफोन, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, एक्स-रे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के हिस्से महंगे हो गए हैं।

लोगों ने बनाएं मेम्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें