Get App

Best Bank FD Rates: यहां एफडी पर मिल रहा है 8.5% तक का इंट्रेस्ट, जानिए अक्टूबर में कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Fixed Deposits: RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद सीनियर सिटीजन्स की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद है। लेकिन, ब्याज दरें बढ़ाना बैंकों पर निर्भर करता है। इसलिए निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की एफडी दरों की तुलना करना जरूरी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 9:02 PM
Best Bank FD Rates: यहां एफडी पर मिल रहा है 8.5% तक का इंट्रेस्ट, जानिए अक्टूबर में कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न
आइए जानते हैं किस बैक पर मिल रहा कितना ब्याज (Photo: Canva)

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने वाले सीनियर सिटीजन्स के लिए अच्छी खबर है। 7 अक्टूबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया। RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों की जमा योजनाओं, खासकर एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ब्याज दरों में बदलाव करना बैंकों का अपना फैसला होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की एफडी दरों की तुलना करना फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं किस बैक पर मिल रहा कितना ब्याज

इंडियन बैंक ने की बढ़ोतरी

इंडियन बैंक ने अपनी दो खास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 555 दिन की ‘इंड ग्रो’ और 777 दिन की ‘इंड प्रॉस्पर’ एफडी पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत यानी 15 बेसिस पॉइंट बढ़ा दी है। नई दरें 23 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद इन योजनाओं में पैसा जमा करने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले अधिक ब्याज मिलने का मौका मिलेगा। जो लोग एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, वे इन दोनों स्कीम की नई ब्याज दरों की जानकारी लेकर अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

सीनियर सिटीजन्स के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD ब्याज दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें