उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कई नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 26,315 करोड़ रुपये की इस योजना से विंध्य क्षेत्र में विकास और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं ये एक्सप्रेसवे जहां-जहां से होकर गुजरेगा, उन जिलों में आने वाले गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भदोही के 58 गांवों से लगभग 400 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। इस प्रक्रिया से करीब 16 हजार किसान प्रभावित होंगे, जिन्हें अधिग्रहित जमीन के बदले सर्किल रेट का चार गुना तक मुआवजा मिलने की जानकारी है। इस एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के मुआवजे के तौर पर 1,900 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में
