Budget 2022: जानें कैसे बजट से पहले किले में तब्दील होता है नॉर्थ ब्लॉक, ऐसे रखी जाती सारी जानकारी गुप्त

Union Budget 2022:बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया को काफी गुप्त रखा जाता है और पूर नॉर्थ ब्लॉक को बजट के दौरान किले में तब्दील कर दिया जाता है

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2022: जानें कैसे बजट से पहले किले में तब्दील होता है नॉर्थ ब्लॉक, ऐसे रखी जाती सारी जानकारी गुप्त

Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। बजट कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद तैयार होता है। बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया को काफी गुप्त रखा जाता है और पूर नॉर्थ ब्लॉक को बजट के दौरान किले में तब्दील कर दिया जाता है।

नॉर्थ ब्लॉक की सुरक्षा रहती है खास

बजट निर्माण के समय नॉर्थ ब्लॉक की सुरक्षा बड़ी चाकचौबंद होती है। ज्वाइंट सेक्रेटरी की अध्यक्षता में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी बजट बनाने वाली टीम की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं।


अधिकारी नहीं करते अपने परिवार से बात

बजट बनाने की प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी हलवा सेरेमनी के बाद के करीब 10 दिन बाद वित्तमंत्री के बजट पेश करने के बाद बाहर आते हैं। इस दौरान अधिकारी अपने परिवार सहित पूरी दुनिया से डिसकनेक्टेड रहते हैं। ताकि, बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी बजट भाषण से पहले लीक न हो जाए।

इन अधिकारियों को किया जाता है कैद

बजट की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए  लेकर बजट तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े वित्त के अलावा एक्सपर्ट, प्रिंटिंग टेक्नीशियन और कुछ स्टेनोग्राफर्स को नॉर्थ ब्लॉक में कैद कर दिया जाता है। ये अपने परिवार से भी बात नहीं कर सकते। वह अपने परिवार के सदस्यों को एक नबंर के जरिये ही सिर्फ जानकारी पहुंचा सकते हैं।

लगे होते हैं जैमर

साइबर चोरी की संभावनाओं से बचने के लिए स्टेनोग्राफर के कंप्यूटर नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सर्वर से दूर होते हैं। यहां कई पावरफुल जैमर लगे होते हैं ताकि कॉल्स को ब्लॉक किया जा सके और कोई भी  जानकारी लीक न हो सके। बड़ी सुरक्षा के बीच बजट तैयार होता है।

Budget 2022: बजट से जुड़ी 5 रोचक बातें, जिनके बारे में आपको नहीं होगा पता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।