Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को बजट पेश करेंगी। इस साल बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और 8 अप्रैल 2022 को समाप्त होगा। आगामी बजट सत्र पर सभी की नजरें टिकी हुई है कि इस साल का बजट आम लोगों को महामारी क तीसरी लहर से बचाने और इकोनॉमी को बूस्ट देने वाला होगा। हालांकि, यहां आपको बजट से जुड़े कई अहम बातें बता रहे हैं।
इस तारीख को पेश हुआ पहला बजट
बजट- सरकार द्वारा साल भर का देश की आय और खर्च का लेखा-जोखा पेश करने की शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी। ब्रिटिश काल में पहली बार भारत में 7 अप्रैल 1860 को बजट पेश किया गया था। भारत में इसे फाइनेंस मेंबर जेम्स विल्सन ने पेश किया। आजादी के बाद ब्रिटेन के ही बजट पेश करने के तरीके को ही आगे बढ़ाया गया।
इस वित्त मंत्री ने नहीं पेश किया एक भी बजट
35 दिनों तक 1948 में वित्त मंत्री रहे केसी नियोगी, इकलौते ऐसे वित्त मंत्री रहे, जिन्होंने एक भी बजट पेश नहीं किया। उनके बाद जॉन मथाई भारत के तीसरे वित्त मंत्री बने।
अब बजट दोपहर में 11 बजे पेश किया जाता है। इससे पहले ब्रिटिश काल में बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था, ताकि रात भर बजट पर काम करने वाले अधिकारियों को थोड़ा आराम मिल सके।
इन्होंने सबसे अधिक बार पेश किया बजट
सबसे अधिक बार भारत का बजट मोरारजी देसाई ने पेश किया है। मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में दस बार देश का बजट पेश किया है। इसमें आठ बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं।
सबसे पहले जब ब्रिटेन के वित्त मंत्री संसद में सरकार का खर्च और आय की जानकारी देते थे और इसे चमड़ें के लाल बैग में लेकर आया जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने लाल बैग की परंपरा को खत्म किया।