Get App

Budget 2023: इस बार किसी नई कंपनी के निजीकरण का नहीं होगा ऐलान, जानें बजट को लेकर सरकार का प्लान

Union Budget 2023-24: बजट में इस बार विनिवेश पर फोकस कम हो सकता है। इसके पीछे प्रमुख कारण सरकार के पुराने विनिवेश लक्ष्यों का पूरा न हो पाना है। शेयर बाजार में अस्थिरता भरे माहौल के चलते LIC जैसे बड़ा नाम भी पिछले साल सरकार को अधिक पैसा नहीं दिला सका था। वित्त वर्ष 2023 में भी सरकार का विनिवेश लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 10:59 PM
Budget 2023: इस बार किसी नई कंपनी के निजीकरण का नहीं होगा ऐलान, जानें बजट को लेकर सरकार का प्लान
Budget 2023: वित्त वर्ष 2023 में भी सरकार का विनिवेश लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है

Union Budget 2023-24: यूनियन बजट पेश होने के महीनों पहले से ही स्टॉक मार्केट के जानकार और एनालिस्ट्स इसमें होने वाली संभावित ऐलानों को लेकर आकलन में जुट जाते हैं। इसके जरिए उनका फोकस उन क्षेत्रों और कंपनियों का चयन करना होता है, जहां बजट के संभावित ऐलानों के आधार पर पैसा बनाया जा सकता है। हालांकि इस बार उनके फोकस वाले क्षेत्रों में विनिवेश या डिसइनवेस्टमेंट (Disinvestment) शामिल नहीं है। इसके पीछे प्रमुख कारण सरकार के पुराने विनिवेश लक्ष्यों का पूरा न हो पाना है। शेयर बाजार में अस्थिरता भरे माहौल के चलते पिछले साल लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) जैसे बड़ा नाम भी अपने IPO के जरिए सरकार को अधिक पैसा नहीं दिला सका था। वित्त वर्ष 2023 में भी सरकार का विनिवेश लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक मजबूरियों को देखते हुए, सरकार इस साल यूनियन बजट 2023-24 में विनिवेश को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं करेगी। बल्कि इसकी जगह वह विनिवेश के पिछले लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने और इसे पूरा करने पर फोकस करेगी।

सरकार की संभावित विनिवेश लिस्ट में बीपीसीएल, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Concor), राष्ट्रीय इस्तापत निमग लिमिटेड, बीईएमएल, IDBI बैंक, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान जिंक में बची आंशिक हिस्सेदारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा NMDC का स्टील प्लांट और सेल के स्टील प्लांट जैसे अन्य छोटी-छोटी संपत्तियों की बिक्री भी शामिल हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें