Get App

Union Budget 2023-24 : वित्त मंत्री सीतारमण 1 फरवरी को पेश करने वाली हैं बजट,जानिए कहां, कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

अगर आप बजट 2023 का भाषण लाइव देखना चाहते हैं संसद टीवी के ऑफिशियल चैनल नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन पर देख सकते हैं। प यह भाषण इनके YouTube चैनल पर भी उपलब्ध होगा। पीआईबी बजट को ऑनलाइन स्ट्रीम भी करेगा। आप मनीकंट्रोल पर बजट अपडेट भी देख सकते हैं

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 6:23 PM
Union Budget 2023-24 : वित्त मंत्री सीतारमण 1 फरवरी को पेश करने वाली हैं बजट,जानिए कहां, कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट पेश करने वाली हैं।

Union Budget 2023-24 :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। यह बजट परंपरा के मुताबिक सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। अगर आप बजट 2023 का भाषण लाइव देखना चाहते हैं संसद टीवी के ऑफिशियल चैनल नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन पर देख सकते हैं। प यह भाषण इनके YouTube चैनल पर भी उपलब्ध होगा। पीआईबी बजट को ऑनलाइन स्ट्रीम भी करेगा। आप मनीकंट्रोल पर बजट अपडेट भी देख सकते हैं।

पेपरलेस फॉर्मेट में पेश होगा बजट

बजट भाषण आम तौर पर लगभग दो घंटे तक चलता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी अवधि अलग-अलग रही है। 2020 से बजट पेपरलेस फॉर्मेट में पेश किया जा रहा है। इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेपरलेस फॉर्मेट में बजट पेश करेंगी। बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में आज गुरुवार, 26 जनवरी को'हलवा'सेरेमनी आयोजित किया गया था। बजट पेश होने के पांच दिन पहले हलवा सेरेमनी हो रही है।

बजट से पहले मनाई गई हलवा सेरेमनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें