Union Budget 2023: वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बजट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सरकार वे वित्त वर्ष 2024 के लिए विनिवेश लक्ष्य 51000 करोड़ रुपए रखा है। 2022 में निजीकरण की धीमी गति और बाजार की प्रतिकूल परिस्थियों को देखते हुए वित्त वर्ष 2024 के लिए तय किया गया विनिवेश लक्ष्य उम्मीद के मुताबिक ही है। बता दें कि वित्त वर्ष 2023 में सरकार ने 65000 करोड़ रुपए के विनिवेश का लक्ष्य रखा था। बाद में इसके संशोधित करके 50000 करोड़ रुपए कर दिया गया था। हालांकि सरकार ने पीएसयू में स्टेक सेल के जरिए वित्त वर्ष 2023 में अब तक सिर्फ 31000 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
