Union Budget 2023: पिछले कुछ सालों में सरकार ने इनकम टैक्स और सेविंग पर टैक्स छूट के मामलो ने नौकरीपेशा लोगों को मायूस किया है। देश में बढ़ती महंगाई, रोजागर को लेकर असमंजस, बैंकों के लोन की दरें और EMI बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढी है। इन समस्याओं के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) 1 फरवरी को पेश करना है। ये बजट मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है क्योंकि अगले साल के मध्य में देश में इलेक्शन होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये बजट लोकलुभावन होने वाला है। इस बजट में टैक्सपेयर्स, नौकरीपेशा और मिडिल क्लास के लिए कुछ न कुछ जरूर ऐलान होगा। टैक्सपेयर्स 80C के तहत मिलने वाली छूट बढ़ाए जाने की मांग कर रहा है। साथ ही नौकरीपेशा पांच लाख तक की आय को टैक्स फ्री करने की डिमांड कर रहा है।
