Get App

Union Budget 2023: वित्त मंत्री के आज के ऐलान इन शेयरों को लगा सकते है पंख, ये शेयर हो सकते हैं धड़ाम

Union Budget 2023: कैपेक्स बढ़ने से क्रेडिट ग्रोथ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसका सीधा फायदा आईसीआईसी बैंक और SBI को मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार के बढ़ते खर्च का फायदा इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी लॉर्सन एंड ट्यूब्रो जैसी कंपनियों को होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 8:24 AM
Union Budget 2023: वित्त मंत्री के आज के ऐलान इन शेयरों को लगा सकते है पंख, ये शेयर हो सकते हैं धड़ाम
Budget 2023: बजट में ग्रीन एनर्जी पर फोकस किया गया है। जानकारों का मानना है कि इससे Borosil Renewables जैसी कंपनी को फायदा होगा

Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 में ग्रोथ और फिस्कल कंसोलिडेशन के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है। इस बजट में करदाताओं की जेब में ज्यादा पैसे छोड़कर खपत को प्रोत्साहन देने की भी कोशिश की गई है। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, MSME,शहरी इंफ्रास्ट्रक्टर और पर्यटन पर खास जोर दिया गया है। आइये देखते हैं इस बजट से किन शेयरों को होगा फायदा और कौन से शेयर नुकसान में रहेंगे।

फायदे वाले शेयर

वित्त मंत्री ने बजट 2023-24 में इंफ्रा और विकास योजनाओं पर होने वाले खर्च को बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। जानकारों का कहना है कि कैपेक्स बढ़ने से क्रेडिट ग्रोथ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसका सीधा फायदा आईसीआईसी बैंक और SBI को मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार के बढ़ते खर्च का फायदा इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी लॉर्सन एंड ट्यूब्रो जैसी कंपनियों को होगा। इस बजट में वित्त मंत्री ने रेल विकास के लिए काफी बड़ा आबंटन किया है। इसका फायदा रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनियों जैसे KEC इंटरनेशनल और इरकॉन इंटरनेशनल को मिलेगा। बता दें कि सरकार ने रेलवे से होने वाले खर्च को 35 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें