Union Budget 2023: शंकर शर्मा की राय वित्त मंत्री का बजट 'हर तरह से शानदार'

Budget2023: शंकर शर्मा ने कहा मार्केट सेंटीमेंट बजट में कैपिटल गेन टैक्स को लेकर अच्छा नहीं रहा है। यही वजह रही, जिसकी वजह से वित्त मंत्री ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा "मैं थोड़ा आगे जाकर कहना चाहूंगा कि इस बजट में इकोनॉमी और बाजार को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है, जिसकी शिकायत की जा सके

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शंकर शर्मा के मुताबिक इस बजट का सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है

Budget2023: बाजार के तमाम दूसरे दिग्गजों की तरह ही जाने माने निवेशक शंकर शर्मा का भी कहना है कि यूनियन बजट 2023 काफी अच्छा है और वे उससे प्रभावित हैं। शंकर शर्मा के मुताबिक इस बजट का सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है। शंकर शर्मा ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू में आगे कहा कि स्टॉक मार्केट के नजरिए हम सभी में इसी बात को लेकर चिंता थी कि कहीं लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ कोई छेड़-छाड़ न की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि मार्केट सेंटीमेंट बजट में कैपिटल गेन टैक्स को लेकर अच्छा नहीं रहा है। यही वजह रही, जिसकी वजह से वित्त मंत्री ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा "मैं थोड़ा आगे जाकर कहना चाहूंगा कि इस बजट में इकोनॉमी और बाजार को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है, जिसकी शिकायत की जा सके। यह बजट छोटा, सारगर्भित और हर तरीके से शानदार है"।

Union Budget 2023: वित्त वर्ष 2024 का विनिवेश लक्ष्य 51000 करोड़ रुपये रखा गया


भारतीय बाजार को लेकर विदेशी निवेशकों के रुख पर बात करते हुए शंकर शर्मा ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी चिंता चालू खात और भुगतान संतुलन का घाटा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बजट में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (Foreign Portfolio Investments - FPIs)पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को हटा लेना चाहिए था या फिर इसकी दर घटाने की जरूरत थी। अगर ऐसा किया जाता तो घरेलू इक्विटी मार्केट में विदेशी निवेश में बढ़ोतरी देखने को मिलती।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।