बजट 2023 : मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। मिंट में छपी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) का दायरा बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। अभी इसका फायदा सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलता है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने सरकार को इस स्कीम का दायरा बढ़ाने की सलाह दी थी। उसने कहा था कि इस स्कीम का लाभ समाज के उस वर्ग को भी दिया जाना चाहिए, जिसके पास हेल्थ इंश्योरेंस पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है। मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से इस खबर को वेरिफाई नहीं कर पाया है।
