Get App

Union Budget 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट से खेत-खलिहानों में बढ़ेगी हरियाली, जानिए सरकार का प्लान

बजट 2023 : अगले फाइनेंशियल ईयर में सब्सिडी खासकर फर्टिलाइजर सब्सिडी पर सरकार के खर्च में कमी आने की उम्मीद है। इससे सरकार के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए आवंटन बढ़ाना आसान होगा। इस बार भी बजट में एग्री-इनपुट्स पर सरकार का फोकस रहने की उम्मीद है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 1:02 PM
Union Budget 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट से खेत-खलिहानों में बढ़ेगी हरियाली, जानिए सरकार का प्लान
सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर में फर्टिलाइजर सब्सिडी में कमी करने पर विचार कर रही है। इसे घटाकर 1.4-1.5 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है।

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के पिछले बजटों में भी कृषि सेक्टर (Agri Sector) पर सरकार का फोकस देखने को मिला है। इस बार भी कृषि खासकर एग्री-इनपुट सेक्टर पर सरकार का जोर बने रहने की उम्मीद है। इस फानेंशियल ईयर में फर्टिलाइजर सब्सिडी (Fertilizer Subsidy) पर सरकार का खर्च करीब 2.3 से 2.5 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। इसकी वजह रॉ मैटेरियल और इंपोर्टेड फर्टिलाइजर्स की कीमतों में उछाल है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर में फर्टिलाइजर सब्सिडी में कमी करने पर विचार कर रही है। इसे घटाकर 1.4-1.5 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।

अगले फाइनेंशियल ईयर में सब्सिडी खर्च में आएगी कमी

कमोडिटी और फर्टिलाइजर्स की कीमतें साल 2022 में पीक (उच्चतम) लेवल पर पहुंचने के बाद अब नीचे आ रही हैं। सरकार ने संशोधित गैस प्रोक्योरमेंट पॉलिसी भी पेश की है। इसमें मैन्युफैक्चरर्स को गैस का कुछ हिस्सा स्पॉट प्राइसेज पर खरीदने की इजाजत दी गई है। इससे भी सरकार के खर्च में कुछ कमी आने की उम्मीद है। इन वजहों से सब्सिडी पर सरकार के खर्च में कमी आ सकती है। यह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के मुकाबले करीब 35-40 फीसदी कम रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें