Union Budget 2023: क्रिप्टो करेंसी पर कसेगा शिकंजा, नियमों को सख्त बनाएंगी निर्मला सीतामरण

Budget 2023: एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूनियन बजट 2023 में भी क्रिप्टो करेंसी को लेकर सरकार का रुख सख्त बना रहेगा। पिछले बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो करेंसी से होने वाले मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने क्रिप्टो ट्रांजेक्शन पर भी टीडीसी लगाया था

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 9:14 AM
Budget 2023: RBI क्रिप्टो करेंसी को कई बार रिस्की बता चुका है। उसका मानना है कि अगर इसे कानूनी मान्यता दी गई तो इससे बड़ी फाइनेंशियल प्रॉब्लम पैदा हो सकती है।

Union Budget 2023: सरकार यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में क्रिप्टो में ट्रेडिंग के नियमों को सख्त बना सकती है। RBI पहले ही क्रिप्टो करेंसीज में निवेश को लेकर आगाह कर चुका है। क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में सरकार सख्ती बढ़ाने के लिए कुछ अतिरिक्त उपायों का ऐलान कर सकती है। उनका कहना है कि आरबीआई का रुख क्रिप्टो को लेकर लगातार सख्त बना हुआ है। पिछले बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग और मुनाफे पर टैक्स लगाने का ऐलान किया था। उसके बाद क्रिप्टो में ट्रेडिंग पर काफी असर पड़ा था। ट्रेडिंग वॉल्यूम बहुत घट गई थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।

RBI क्रिप्टो करेंसी को बता चुका है रिस्की

ऑब्जर्व रिसर्च फाउंडेशन के विजिटिंग फेलो और फाइनेंशियल एक्सपर्ट श्रीनाथ श्रीधरन ने एक रिपोर्ट में कहा है, "रेगुलेशन के लिहाज से क्रिप्टो एसेट्स को संदेह के साथ देखा जाता है। इसे बहुत ज्यादा स्पेक्युलेटिव एसेट्स भी माना जाता है, क्योकि इसकी कोई अंडरलाइंड वैल्यू नहीं होती।" RBI कई बार इसे रिस्की बता चुका है। उसका यह भी मानना है कि अगर इसे कानूनी मान्यता दी गई तो इससे बड़ी फाइनेंशियल प्रॉब्लम पैदा हो सकती है।


बजट 2023 आने में बाकी हैं सिर्फ कुछ दिन, इसकी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिप्टो को मान्यता देने से RBI की ताकत पर असर पड़ेगा

13 जनवरी को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि क्रिप्टो जुआ जैसा है। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो इससे केंद्रीय बैंक की ताकत पर काफी असर पड़ सकता है। उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था, "अगर इंडिया में क्रिप्टो को कानूनी मान्यता दी गई तो ट्रांजेक्शंस की मॉनिटरिंग पर आरबीआई का नियंत्रण खत्म हो जाएगा। क्रिप्टो को एक फाइनेंशियल एसेट बताना पूरी तरह से गलत दलील है।"

यह भी पढ़ें : Union Budget 2023: फिस्कल डेफिसिट में कमी करना निर्मला सीतारमण की पहली प्राथमिकता होगी

मनी लाउन्ड्रिंग की गतिविधियों में शामिल रहे हैं क्रिप्टो एक्सचेंज

आरबीआई की नजरें क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी रही है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मनी लाउन्ड्रिंग की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। RBI के पूर्व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर चंदन सिन्हा ने भी क्रिप्टो को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यूनियन बजट में क्रिप्टो सेक्टर के लिए कुछ उपाय हो सकते हैं। लेकिन, ये बहुत बड़े ऐलान नहीं होंगे।

पिछले बजट में वित्त मंत्री ने मुनाफे पर लगाया था टैक्स

पिछले बजट में वित्त मंत्री क्रिप्टो करेंसी में निवेश से होने वाले प्रॉफिट पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया था। क्रिप्टो में ट्रांजेक्शन पर भी 1 फीसदी टीडीएस लगाया था। इसका क्रिप्टो ट्रेंडिंग पर बहुत ज्यादा असर पड़ृा था। उसके बाद ट्रेडिंग वॉल्यूम बहुत घट गई थी। क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में भी बहुत गिरावट देखने को मिली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।