Budget2023: बाजार के तमाम दूसरे दिग्गजों की तरह ही जाने माने निवेशक शंकर शर्मा का भी कहना है कि यूनियन बजट 2023 काफी अच्छा है और वे उससे प्रभावित हैं। शंकर शर्मा के मुताबिक इस बजट का सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है। शंकर शर्मा ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू में आगे कहा कि स्टॉक मार्केट के नजरिए हम सभी में इसी बात को लेकर चिंता थी कि कहीं लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ कोई छेड़-छाड़ न की जाए।
