बजट 2023: अगर आपको यह लगता है कि आपके लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के यूनियन बजट (Union Budget 2023) में बहुत कुछ नहीं है, तो आपको इस खबर को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। वित्तमंत्री इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी है। हां, यह सही है कि यह राहत उन्हीं लोगों को मिलेगी जो इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल करेंगे। इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। इनकम टैक्स की नई रीजीम के इस्तेमाल से अगर हमें और आपको फायदा हो रहा होगा, तो इसके इस्तेमाल में क्या हर्ज है। अगले फाइनेंशियल ईयर से आप इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए कर सकते हैं।
