Get App

बजट 2023: ChatGPT को हमने बजट की स्पीच लिखने को कहा, जानिए AI ने टैक्स छूट दी या नहीं!

Budget 2023: चैटजीपीटी (ChatGPT) की इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर खूब धूम है। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में भी यह खूब चर्चा में रहा। इसका इस्तेमाल लोग अलग-अलग तरह की जरूरतों के लिए कर रहे हैं

Translated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 12:01 AM
बजट 2023: ChatGPT को हमने बजट की स्पीच लिखने को कहा, जानिए AI ने टैक्स छूट दी या नहीं!
बजट 2023: चैटबोट ने जो भाषण लिखा, उसमें देश के महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर की एक मशहूर कविता की पंक्तियों का जिक्र भी किया।

Budget 2023 : चैटजीपीटी (ChatGPT) ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, यह एक चैटबोट है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है। लोगों ने अलग-अलग कामों के लिए इससे मदद लेने की कोशिश की है। इसमें छुट्टी के लिए अप्लिकेशन लिखने से लेकर रिलेशनशिप के बारे में सलाह तक शामिल हैं। साइंटिफिक पेपर के सह-लेखक के रूप में भी इसका नाम आया है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में चैटबोट काफी चर्चा में रहा है। डब्ल्यूईएफ की बैठक में दुनियाभर के ताकतवर लोग शामिल होते हैं। इसमें उद्योग, इंडस्ट्री से लेकर अलग-अलग देशों की सरकारों के प्रतिनिधि होते हैं। हमने चैटजीपीटी से इंडिया के यूनियन बजट 2023-24 के लिए एक घंटे की एक स्पीच लिखने को कहा। हमने कहा कि यह फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के जैसा होगा। इसमें आंकड़े होंगे, सरकार की उपलब्धियां होंगी और फ्यूचर का प्लान होगा। हमने इंडिया के किसी मशहूर कवि की कविता की कुछ पंक्तियां भी इसमें शामिल करने को कहा।

हमें यह नतीजा मिला:

माननीय सांसदों, सम्मानित मेहमान और देश के नागरिक,

मैं यहां फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का यूनियन बजट पेश करने के लिए उपस्थित हूं। मैं इस दौरान गर्व महसूस कर रही हूं और मुझे अपनी जिम्मेदारी का भी अहसास है। देश के वित्त मंत्री के रूप में आने वाले साल के लिए देश का बजट पेश करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें