Get App

Union Budget 2023-24: जानिए कब और कहां देख सकते हैं बजट, 1 फरवरी को वित्त मंत्री करेंगी पेश

Union Budget 2023 Date and time: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2023-24 इसलिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह चुनाव से पहले सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। साल 2024 के मध्य में जनरल इलेक्शन होने हैं और ये उससे पहले का आखिरी पूर्ण बजट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 4:18 PM
Union Budget 2023-24: जानिए कब और कहां देख सकते हैं बजट, 1 फरवरी को वित्त मंत्री करेंगी पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी।

Union Budget 2023 Date and time: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2023-24 मोदी सरकार के पिछले बजट से ज्यादा महत्व रखता है क्योंकि यह चुनाव से पहले सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। साल 2024 के मध्य में जनरल इलेक्शन होने हैं और ये उससे पहले का आखिरी पूर्ण बजट है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कहां बजट देख सकते हैं..

सरकार का फोकस विकास पर

भारत का बजट 2023 (Union Budget 2023) ऐसे समय में आ रहा है जब पूरा विश्व वैश्विक मंदी का सामना कर रहा है। रूस और यूक्रेन की लड़ाई और देशों की मौद्रिक तंगी के बीच आ रहा है। जबकि, देश में आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2023-24 अगले 25 सालों के लिए टेम्प्लेट सेट करेगा। एक्सपर्ट को उम्मीद है कि आने वाल बजट ग्रामीण और इन्फ्रा फोकस होगा और ये बजट ऐसा होगा कि आम जनता के बीच डिस्पोजेबल इनकम बढ़े।

बजट 2023: तारीख और समय (Union Budget 2032 – Date and Time)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें