Get App

Union Budget 2024 : अगले वित्त वर्ष में टैक्स कलेक्शन का टारगेट कितना रह सकता है? यहां समझिए पूरा गणित

Interim Budget 2024 : पिछले साल 1 फरवरी को पेश बजट में वित्त वर्ष 2023-24 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 33.61 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। यह वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के रिवाइज्ड अमाउंट से 10.4 फीसदी ज्यादा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में टैक्स कलेक्शन अप्रैल-नवंबर 2022 के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 1:21 PM
Union Budget 2024 : अगले वित्त वर्ष में टैक्स कलेक्शन का टारगेट कितना रह सकता है? यहां समझिए पूरा गणित
Budget 2024 : फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पहले वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 27.58 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। 1 फरवरी, 2023 को इसे 10.3 फीसदी बढ़ाकर 30.43 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था।

Budget 2024 : वित्त वर्ष 2023-24 में लगातार तीसरे साल ग्रॉस टैक्स कलेक्शन की ग्रोथ 10 फीसदी से ज्यादा रहने जा रही है। यह भी अहम है कि इस इस वित्त वर्ष अब तक टैक्स कलेक्शन की ग्रोथ उम्मीद से ज्यादा रही है। पिछले साल 1 फरवरी को पेश बजट में वित्त वर्ष 2023-24 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 33.61 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। यह वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के रिवाइज्ड अमाउंट से 10.4 फीसदी ज्यादा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में टैक्स कलेक्शन अप्रैल-नवंबर 2022 के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा रहा है।

FY23 में वास्तविक टैक्स कलेक्शन 30.54 लाख करोड़

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पहले वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 27.58 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। 1 फरवरी, 2023 को इसे 10.3 फीसदी बढ़ाकर 30.43 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स के मुताबिक, आखिर में वास्तविक टैक्स कलेक्शन करीब आधार फीसदी ज्यादा 30.54 लाख करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें