Get App

Union Budget 2024 : किस साल उप-प्रधानमंत्री ने पेश किया था यूनियन बजट?

मोरारजी देसाई 1977 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। वह दो साल 126 दिन ही इस पद पर रहे। 1979 में उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। देसाई के नाम सबसे ज्यादा बार यूनियन बजट पेश करने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 8 बार पूर्ण बजट और 2 बार अंतरिम बजट पेश किया था। 1959-60 से लेकर 1963-64 तक हर साल उन्होंने यूनियन बजट पेश किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 1:28 PM
Union Budget 2024 : किस साल उप-प्रधानमंत्री ने पेश किया था यूनियन बजट?
वित्त वर्ष 1977-78 का यूनियन बजट भी खास था। इसकी वजह यह है कि यह गैर-कांग्रेस सरकार की तरफ से पेश होना वाला पहला यूनियन बजट था। तब फाइनेंस मिनिस्टर एचएम पटेल ने इस पेश किया था।

उप-प्रधानमंत्री ने 1967 में यूनियन बजट (Union Budget) पेश किया था। यह बजट वित्त वर्ष 1967-68 के लिए था। इसे पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पेश किया था। दरअसल, तब देसाई प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में वित्त मंत्री के साथ ही उप-प्रधानमंत्री भी थे। देसाई 1977 में देश के प्रधानमंत्री भी बने थे। वह दो साल 126 दिन ही इस पद पर रहे। 1979 में उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। देसाई के नाम सबसे ज्यादा बार यूनियन बजट पेश करने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 8 बार पूर्ण बजट और 2 बार अंतरिम बजट पेश किया था। 1959-60 से लेकर 1963-64 तक हर साल उन्होंने यूनियन बजट पेश किया था। 1962 में उन्होंने वित्त वर्ष 1962-63 का अंतरिम बजट पेश किया था।

क्या था Spouse Allowance?

1968-69 का बजट इसलिए खास है, क्योंकि इसमें सरकार ने 'Spouse allowance'को खत्म कर दिया था। यह एक टैक्स-सेविंग टूल था। इसका इस्तेमाल तब किया जा सकता था जब पति और पत्नी दोनों की टैक्स देनदारी हो। यह पता लगने के बाद कि इसका दुरुपयोग हो रहा है, सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला किया था। इसका एलान 1968 में पेश बजट में किया गया था। इसे सरकार ने दोबारा लागू नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें