गरीबों को हर महीने तय आमदनी देने के लिए सरकार बजट में यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम का ऐलान कर सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के ऐलान के साथ ही कई शर्तें भी जोड़ी जा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम को अंतिम समय में बजट भाषण में शामिल किया जा सकता है। ये स्कीम अरविंद सुब्रमणियन के सुझाव से अलग होगी। बता दें कि आर्थिक सर्वे 2016-17 में इस स्कीम की सिफारिश की गई थी।
