क्या हैं आनंद राठी के बिग बजट आइडिया

आनंद राठी का कहना है कि वित्त मंत्री को इस बजट में आयकर टैक्स की छूट बढ़ानी चाहिए।

अपडेटेड Jan 24, 2019 पर 12:56 PM

पिछले बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगने के बाद से बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा हुआ है। निफ्टी फिर से अपने बजट से पहले के उच्चतम स्तर को पार नहीं कर पाया है। इस टैक्स बाजार पर तो असर पड़ा ही है सरकार को भी कुछ नहीं मिला है इसलिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ देश भर के ब्रोकर्स, निवेशक और बाजार के जानकार वित्त मंत्री पीयूष गोयल से अपील कर रहे हैं कि सरकार इस बजट में एलटीसीजी टैक्स को हटाए।

बजट में बाजार के लिए क्या खास होगा, बाजार की अंतरिम बजट से क्या उम्मीदें हैं। बाजार के दिग्गज इस साल बजट से क्या चाहते हैं, इन्हीं मुद्दों पर आनंदराठी फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन आनंद राठी ने कहा कि बजट में ग्रामीण इलाकों पर फोकस रहेगा। इस बजट में मिडिल क्लॉस को टैक्स में राहत मिल सकती है। बजट में लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है। आरबीआई से भी दरों में कटौती की उम्मीद है।

आनंद राठी का कहना है कि इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है, महंगाई में भी कमी आई है जिसको देखते हुए लगता है कि फरवरी में आरबीआई दरें घटा सकता है। खपत बढ़ानें के लिए ब्याज दरों में कटौती होनी चाहिए। वित्त मंत्री को इस बजट में आयकर टैक्स की छूट बढ़ानी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।