अंतरिम बजट की तारीख नजदीक आ रही है बजट से बाजार की उम्मीदों पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ साथ जुड़े हैं कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी और सीईओ नीलेश शाह।

अंतरिम बजट की तारीख नजदीक आ रही है बजट से बाजार की उम्मीदों पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ साथ जुड़े हैं कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी और सीईओ नीलेश शाह।
नीलेश शाह ने कहा कि चुनाव की वजह से ये बजट लोकलुभावन हो सकता है। सरकार को कल्याणकारी योजनाओं के लिए विनिवेश से पैसे जुटाने चाहिए। कल्याणकारी योजनाओं से वित्तीय घाटा नहीं बढ़ना चाहिए। सरकार को स्ट्रैटेजिक विनिवेश पर फोकस करना चाहिए। सरकार एनमी प्रॉपर्टी बेचकर भी पैसे जुटा सकती है।
नीलेश शाह का मानना है कि कर्ज माफी से किसानों की पूरा समस्या का समाधान नहीं होगा। किसानों को बाजार से व्यापक स्तर पर जोड़ने की जरूरत है। किसानों की हालत सुधारने के लिए सरकार को एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पर फोकस करना चाहिए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।