एनबीएफसी सेक्टर को बजट से क्या हैं उम्मीदें

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग के दीनानाथ दुवाशी ने कहा कि बजट में किसानों के लिए अच्छे एलान की उम्मीद है।

अपडेटेड Jan 22, 2019 पर 1:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगले हफ्ते अंतरिम बजट पेश होने वाला है। बजट से पहले सीएनबीसी-आवाज़ लगातार इंडस्ट्री और मार्केट दिग्गजों से उनकी उम्मीदों को जानने के लिए चर्चा कर रहा है। एनबीएफसी सेक्टर को बजट से क्या उम्मीदें हैं इस पर बात करते हुए एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग के एमडी और सीईओ दीनानाथ दुवाशी ने कहा कि कंपनी का फोकस ग्रामीण, हाउसिंग और इंफ्रा पर है। इस बजट में ग्रामीण, हाउसिंग, इंफ्रा के लिए बड़े एलान मुमकिन हैं।

    दीनानाथ दुवाशी ने आगे कहा कि देश की जीडीपी ग्रोथ अच्छी है वित्तीय घाटे में कमी आई है। चीन की इकोनॉमी में सुस्ती से चिंता है। लेकिन कच्चे तेल में गिरावट से फायदा होगा। कर्जमाफी के अनुभव मिलेजुले रहे हैं। कुछ राज्यों से अच्छे से कर्जमाफी हुई है। कई जगह कर्जमाफी में गल्तियां हुई हैं। कर्जमाफी से किसानों के पास नकदी बढ़ जाती है। किसानों के पास नकदी बढ़ने से एनबीएफसी को फायदा होगा। बजट में किसानों के लिए अच्छे एलान की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।